{"_id":"594358fe4f1c1bdf5e8b49f1","slug":"women-murder-in-a-village-near-barmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहमी से कर दी महिला की हत्या, दो घंटे में पकड़ा गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहमी से कर दी महिला की हत्या, दो घंटे में पकड़ा गया आरोपी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Jun 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बाड़मेर के मगरा इलाके में एक विधवा की हत्या का मामला सामने आने के करीब दो घंटे बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मृतका मगीदेवी रेबारी अपने पति की मौत के बाद से ही अपने देवर के घर रह रही थी। इसी दौरान बृहस्पतिवार देर रात उसकी किसी ने हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद बाड़मेर पुलिस कप्तान डॉ. गगनदीप सिंगला भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारीयों को तुरंत जांच के निर्देश दिए। उन्होंने बाड़मेर पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश उज्ज्वल और ग्रामीण थानाधिकारी धन्नापुरी गोस्वामी को विशेष टीम बनाकर आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के आदेश दिए। इसके करीब दो घंटे बाद ही पुलिस टीम ने मृतका के जेठ के बेटे मेवाराम को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार हत्या प्रोपर्टी विवाद के चलते की गई है। मृतका के देवर उसे अपने साथ रखना चाहते थे ताकि जमीन प्राप्त कर पाए। इसी के चलते जेठ के बेटे मेवाराम को यह नागवार गुजरा। उसे शक था कि चाची मगीदेवी उसके चचेरे भाई के नाम जमीन बेचकर रुपया नहीं कर दे। यही सोचकर उसने उसे मार डाला। हालांकि अभी आरोपी से पुलिस पूछताछ जारी है।