Rajasthan: जयपुर रेलवे स्टेशन के बाहर पांच युवकों ने महिला से किया गैंगरेप, पति के लिए खाना लेने गई थी
पीड़िता ने बताया कि उसने युवकों से रेस्टोरेंट का रास्ता पूछा था। जिसके बाद आरोपियों ने रेस्टोरेंट दिखाने का झांसा देकर उसे यार्ड में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद वह बदहवास हालत में थाने पहुंची।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर गांधीनगर रेलवे स्टेशन के बाहर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला स्टेशन से बाहर निकलकर पति के लिए खाना लेने गई थी। इसी दौरान पांच आरोपियों ने महिला को अगवा कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
35 साल की महिला अपने पति के साथ बुधवार देर रात गांधीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। ट्रेने के आने में समय में था। ऐसे में वो अपने पति के लिए खाना लेने के लिए रेलवे स्टेशन से बाहर निकली। महिला ने पुलिस को बताया कि रेलवे स्टेशन के बाहर उसे पांच युवक मिले, जिनसे उसने रेस्टोरेंट के बारे में पूछा। इस पर रेस्टोरेंट की ओर ले जाने का झांसा देकर बदमाश पीड़िता को रेलवे यार्ड की तरफ ले गए और वहां सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
वहीं वारदात के बाद पीड़िता बदहवास हालत में जीआरपी थाने पहुंची, जहां महिला पुलिसकर्मियों ने उसे संभाला। पीड़िता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जीआरपी थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह पीड़िता का मेडिकल करवाया है। इसके साथ ही एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां से टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस रेलवे स्टेशन के बाहर और आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।