{"_id":"62154636347b747ad0584ed4","slug":"woman-and-two-daughters-run-over-by-train-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: राजस्थान में ट्रेन की चपेट में आई महिला और दो बेटियां, नशे की हालात में घर पर था पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: राजस्थान में ट्रेन की चपेट में आई महिला और दो बेटियां, नशे की हालात में घर पर था पति
Wed, 23 Feb 2022 02:00 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 23 Feb 2022 02:00 AM IST
सार
पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर उसके पति का पता लगाया, तो वह घर पर नशे की हालत में मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अजमेर जिले में मंगलवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों को मालगाड़ी की चपेट में आ गई, इसमें सभी की मौत हो गई। ब्यावर थाने के एसएचओ संजय ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या का मामला है या दुर्घटना का।
विज्ञापन
महिला का नाम माया भोपा था, इसकी उम्र 30 साल थी। घटना के समय वह अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ थी। पुलिस ने बताया कि डेढ़ साल की उम्र के बेटे को कोई चोट नहीं आई, जबकि बेटियों समेत तीनों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि वे जयपुर जिले के दूदू के रहने वाले थे और वर्तमान में ब्यावर इलाके में एक झोपड़ी में रह रहे थे।
विज्ञापन
एसएचओ संजय ने कहा कि जब पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर उसके पति का पता लगाया, तो वह घर पर नशे की हालत में मिला। उन्होंने कहा कि महिला के परिवार के सदस्यों को मामले की सूचना दी गई और शवों को ब्यावर सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया गया।
विज्ञापन