फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Why LDC recruited in 2013 due to document verification denied

एलडीसी भर्ती-2013 में दस्तावेज सत्यापन से क्यों किया वंचित, हाईकोर्ट ने पूछा

Sat, 18 Nov 2017 07:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 18 Nov 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
Why LDC recruited in 2013 due to document verification denied
राजस्थान हाईकोर्ट ने एलडीसी भर्ती-2013 में अभ्यर्थी को दस्तावेज सत्यापन से वंचित करने पर प्रमुख पंचायती राज सचिव और धौलपुर कलक्टर सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


न्यायाधीश अशोक कुमार गौड़ की एकलपीठ ने यह आदेश ओमप्रकाश बाम्भी की ओर से दायर याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए। याचिका में अधिवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि याचिकाकर्ता का चयन एलडीसी भर्ती-2013 में हुआ था। विभाग की ओर से उसे दस्तावेज चयन के लिए बुलाया गया, लेकिन किन्हीं कारणों से वह दस्तावेज सत्यापन नहीं करा सका। वहीं उच्चतम न्यायालय के आदेश पर गत अगस्त माह में पुन: कट ऑफ जारी की गई।
विज्ञापन


जिसमें याचिकाकर्ता पुन: मेरिट में आया, लेकिन विभाग ने यह कहते हुए दस्तावेज सत्यापन करने से इनकार कर दिया कि पूर्व में उसे मौका दिया जा चुका है। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed