{"_id":"5944aa224f1c1bcd198b45a4","slug":"what-mha-asked-the-rajasthan-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्रालय ने गौ-रक्षकों को लेकर क्या दिए निर्देश, जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह मंत्रालय ने गौ-रक्षकों को लेकर क्या दिए निर्देश, जानें
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 17 Jun 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन समाधान, राजनाथ सिंह, नक्सली, सुकमा अटैक
- फोटो : ANI
हाल ही में राजस्थान के बाड़मेर में कथित गौरक्षकों ने सरकारी अनुमति से तमिलनाडु ले जा रहे ट्रकों में तोड़फोड़ व चालकों से मारपीट की थी। जिसके बाद अब गृह मंत्रालय भारत सरकार ने राजस्थान सरकार को निर्देश दिए है कि उसकी ओर से जारी एडवाजरी को सही ढंग से लागू किया जाए।
गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की थी कि इस प्रकार के गौरक्षकों के खिलाफ उपर्युक्त कार्रवाई की जाए। गौरक्षा के नाम पर किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। गौरतलब है कि मार्च माह में अलवर के बहरोड़ में कथित गौ—तस्कर पहलू खां की मौत के बाद काफी हंगामा बरपा था।
हंगामे की गूंज संसद से लेकर अमेरिका तक के मीडिया में सुनाई दी गई थीं राजस्थान में आए दिन कथित गौ—रक्षकों के कानून हाथ में लेने की खबरें आती रहती है जिसके बाद गृह मंत्रालय की और से पुन: राजस्थान सरकार को एडवाजरी के बारें में ध्यान दिलाया है।