फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Wedding ritual played in training camp

मजबूरी में तलाश ली खुशी: स्कूल में ही पूरी की शादी की रस्म

Fri, 19 May 2017 03:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 19 May 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
Wedding ritual played in training camp
रस्म निभाती टीचर्स - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन आवासीय शिविर में विरोध प्रदर्शनों के बीच एक अनोखा नजारा देखने को मिला। एक शिविर में शामिल महिला शिक्षक की हल्दी की रस्म अदा की गई। ये रस्म साथी शिक्षिकाओंं ने निभाई। दरअसल इस शिक्षिका की शादी 31 मई को होनी है।   
विज्ञापन


मामला बांसवाड़ा के घाटोल पंचायत समिति के राजकीय सरकारी स्कूल का है। इस स्कूल में चल रहे आवासीय शिविर में एक दिव्यांग शिक्षिका भी मौजूद है। वो कोटामगरी उप्रावि में कार्यरत है। शिक्षिका की शादी 31 मई को होनी है। इस बीच शुक्रवार को उसकी हल्दी की रस्म की जानी थी, लेकिन उनकी मजबूरी यह थी कि शिविर में उसका होना जरूरी था।
विज्ञापन


इस शिक्षिका ने अपने घर पर बात की और परिजनों से हल्दी की रस्म स्कूल में निभाए जाने के लिए परमिशन मांगी। घर से स्वीकृति मिलने के बाद बाकी अध्यापिकाओं ने इस शिक्षिका की मजबूरी समझी और गीतों के बीच हल्दी की रस्म वहीं निभाई। स्कूल परिसर में ही हल्दी के गीत गाए गए। दुल्हन बनने जा रही शिक्षिका के हल्दी लगाई गई और बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्थान के शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर के स्कूलों में आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए हैं। इन शिविरों में शिक्षकों को रहकर प्रशिक्षण लेने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई करने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed