फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Weather report march 2017

ठण्डी हवाओं ने कराया फिर से सर्दी का एहसास

Fri, 03 Mar 2017 10:32 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 03 Mar 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
Weather report march 2017
कानोता में ​गिरे बेर के आकार के ओले - फोटो : amar ujala
जयपुर सहित आसपास के इलाके में गुरुवार शाम हुई हल्की बारिश के बाद मौसम ने लोगों को शुक्रवार के दिन की शुरुआत के  साथ  ही फिर से सर्दी का एहसास कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कई स्थानों पर तो चने के आकार के ओले गिरने से तापमान में एकाएक गिरावट दर्ज  की  गई। शाहपुरा, पावटा, कोटपूतली, चंदवाजी, कानोता, झोटवाड़ा सहित राजधानी के आसपास कई इलाकों में चने  के  आकार के ओले गिरे। नांगल जैसा बोहरा में तो तेज हवा के कारण पेड़ भी गिर गया।
विज्ञापन


जयपुर में सुबह की सैर पर जाने वाले लोग और स्कूली  बच्चे हल्की ठण्डी हवा के चलते  गर्म कपड़ों में लिपटे  नजर आए। मौसम विभाग के अधिकारियों की  माने तो जयपुर में बरसात के बाद पारा 29.8 डिग्री दर्ज किया गया जो दो दिन पहले तक अधिकतम 30 तक जा पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग  के अनुसार शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई  जगह हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम  तापमान 15  डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed