{"_id":"592ad9f34f1c1bdf15bda711","slug":"weather-in-rajasthan-rainfall-in-dausa","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में आधे से ज्यादा जिलों का गिरा पारा, बांदीकुई में ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में आधे से ज्यादा जिलों का गिरा पारा, बांदीकुई में ओले
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 28 May 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
ओले हाथ में लिए लोग और बांदीकुई में बारिश के बाद बहता पानी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मौसम ने एक बार फिर रविवार शाम को पलटा खाया है। आधे से ज्यादा जिलों का अधिकतम तापमान गिरने के साथ ही कई जिलों में बारिश और ओलों ने गर्मी से राहत प्रदान की है। रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बूंदी जिले में 48.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि इससे एक दिन पहले चूरू में 49 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।
पिछले तीन दिन से भारी गर्मी से परेशान लोगों को रविवार शाम कुछ राहत मिली। ये राहत आसमान से बारिश और ओलों के रूप में बरसी। जानकारी के अनुसार दौसा और अलवर के कई इलाकों में अचानक बदले मौसम के बाद तेज आंधी चली। शाम होते—होते तो आखिरकार बारिश हो गई। दौसा जिले के बांदीकुई में तो सड़कों पर पानी बह निकला। वहीं, बांदीकुई से अलवर के बीच कई इलाकों में ओलों की चादर बिछ गई। खेतों में लोग हाथ में भरकर ओले दिखाते रहे। अचानक बदले मौसम के बारे में लोगों का भी कहना था कि उन्हें तीन दिन से तेज गर्मी के बाद आखिरकार राहत मिल ही गई।
राजधानी जयपुर में गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। यहां की सड़कें तेज तपिश के चलते दिनभर सूनी ही रही। ऐसा देखकर लगा कि सूरज ने यहां कर्फ्यू लगा दिया हो। लू का असर इतना रहा कि रात को भी लोगों को वाहन चलाते समय गरम हवाओं ने परेशान किया। हालांकि, यहां भी पिछले दिन के मुकाबले रविवार के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां दिन का अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री की गिरावट के साथ 43.4 और न्यूनतम तापमान 2.6 की कमी के साथ 30.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
प्रदेशभर की बात करें तो यहां भी आधे से ज्यादा जिलों के अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। रविवार को चूरू में 47, अजमेर में 41, पिलानी में 45.6, कोटा में 44.4, उदयपुर के डबोक एपी में 39, बाड़मेर में 43.2, जैसलमेर में 44, जोधपुर में 41, बीकानेर में 44.5 और गंगानगर में बीते 48.3 से गिरकर 44.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अलवर के बानसूर और सीकर के नीम का थाना क्षेत्र में देर शाम चली आंधी से कई बिजली के पोल धराशायी हो गई। इसके चलते विभिन्न इलाकों में अंधेरा भी छा गया।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है।