फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   We do good decisions - Amit Shah

अच्छे लगने वाले नहीं, अच्छे रहने वाले फैसले करते हैं - अमित शाह

Fri, 21 Jul 2017 07:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 21 Jul 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
We do good decisions - Amit Shah
भाजपा मुख्यालय में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि भाजपा सरकार लोगों को अच्छे लगने वाले फैसले नहीं करते, बल्कि हम लोगों के अच्छे रहने के लिए फैसले करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भविष्य की इमारत को खूबसूरत बनाने के लिए अपने फैसलों के जरिए एक मजबूत नींव तैयार कर रही है।
विज्ञापन


अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर राजस्थान में आए हुए हैं। पार्टी की ओर से आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के फैसलों के कारण ही देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारी सरकार के फैसले लोगों के आगे भी अच्छी तरह से रहने को ध्यान में रखकर किए जाते हैं। उत्तर प्रदेश का चुनाव इसका उदहारण है।
विज्ञापन


अमित शाह ने कांग्रेस व अन्य दलों पर जम कर प्रहार किए और बताने का प्रयास किया कि भाजपा की सरकार और अन्य पार्टी की सरकारों के कार्य करने के तरीकों में क्या अंतर है। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा का धीरे-धीरे विकास क्यों हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के विकास का कोई चमत्कारिक नेतृत्व कारण नहीं, बल्कि...

We do good decisions - Amit Shah
अमित शाह का जयपुर में हुआ भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह कहा कि भाजपा का धीरे-धीरे विकास इसीलिए हुआ है कि यह पार्टी सिद्धांतों के आधार पर चलती आई है। पार्टी के विकास का कारण ये नहीं है कि इस पार्टी को कोई चमत्कारिक नेतृत्व मिला गया है, बल्कि इस पार्टी के विकास का कारण इसके सिद्धांत ही हैं।

उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस, वामपंथियो, क्षेत्रीय दलों और भाजपा की सरकारों के काम करने के ढंग का तुलनात्मक अध्ययन करे, तो ये अंतर साफ नजर आ जाएगा।

शाह ने कहा कि हमारी सरकार ने तीन साल में जीएसटी, नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक और स्वच्छता अभियान से लेकर उज्जवला योजना तक कई ऐसे काम किए है, जिनका इस देश की जनता को 70 साल से इंतजार था। शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, राजस्थान की तरह ही उत्तर प्रदेश भी अगले पांच वर्ष में बीमारू की श्रेणी से बाहर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed