सुबह एक- एक बूंद पानी को तरस गया पूरा पुराना शहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला जयपुर के चारदीवारी इलाके का है। बीसलपुर के इनटेक पंप हाउस में आए एक फॉल्ट के चलते जयपुर की चारदीवारी में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। जिससे घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया। दरअसल बीसलपुर के इंटक वेल में फॉल्ट आ गया था। रात करीब ढ़ाई बजे आए इस फॉल्ट के चलते सप्लाई नहीं हो पाई। सप्लाई नहीं होने के चलते हल्ला मचा तो विभाग की नींद उड़ी।
अतिरिक्त मुख्य अभियंता आर. सी. मीणा ने बताया कि बीसलपुर स्थित इनटेक पंप हाउस पर अल सुबह 2.20 बजे अचानक 33 केवी की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। हालांकि विद्युत कंपनी आधे घंटे बाद सप्लाइ चालू कर दी गई लेकिन ट्रिपिंग से एचटी सिस्टम में फाल्ट होने से पंप समय पर चालू नहीं हो सके। सुबह 6.50 बजे दुरूस्त कर बिजली की सप्लाई चालू कर दी। इसके बाद सूरजपुरा स्थित जल शोधन संयंत्र पर सुबह 8 बजे पंप चालू कर जलभरण का काम तेजी से किया गया।
उन्होंने बताया कि बिजली व्यवधान के चलते जयपुर शहर की चार दीवारी क्षेत्र में सुबह की जल सप्लाई को स्थगित कर सुबह 11 बजे प्रारंभ कर दिया है। शहर के अन्य क्षेत्रों में नियमत समय पर आंशिक कटौती के साथ पेयजल वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सायंकालीन होने वाली जल सप्लाई में आंशिक कटौती एवं कुछ देरी से किए जाने की संभावना है।