फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   warning of seating on fasting in pregnancy for alcohol abuse

शराबबंदी के लिए प्रेगनेंसी में भी अनशन पर बैठनें की दी चेतावनी

Mon, 22 May 2017 04:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 22 May 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
warning of seating on fasting in pregnancy for alcohol abuse
पूनम अंकुर छाबड़ा - फोटो : facebook
राजस्थान में पूर्ण शराबबंदी की मांग कर रही पूनम अंकुर छाबड़ा ने सरकार को ये मान मंगवाने के लिए अब ऐसी चेतावनी दी है जो ने केवल पूनम के लिए ही नहीं बल्कि उनकी कोख में पल रहे बच्चे के खतरनाक भी साबित हो सकती है। 
विज्ञापन


संपूर्ण शराब बंदी आन्दोलन जस्टिस फॉर छाबडा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबडा ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को एक पत्र भेज सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि 8 जून तक संपूर्ण शराब बंदी की मांग नहीं मानी तो वे 9 जून से अनशन पर बैठ जाएंगी। पूनम छाबड़ा इस समय प्रेग्नेंट है। ऐसी हालात में उनकी ये चेतावनी सरकार के लिए बेहद चिंताजनक हो सकती है। उन्होंने पत्र में साफ तौर पर लिखा है कि इस अनशन के दौरान कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। 
विज्ञापन


पूनम अंकुर छाबड़ा का आरोप है कि प्रदेश में संपूर्ण शराब बंदी और सशक्त लोकायुक्त को लेकर अपनी शहादत देने वाले पूर्व विधायक गुरुशरण जी छाबडा के साथ हुए समझौतों को सरकार बार—बार दरकिनार कर रही है। पूनम गुरुशरण छाबड़ा की पुत्रवधु है। इससे पहले वे पिछले साल भी इस मांग को लेकर अनशन कर चुकी है तब भी सरकार की ओर से उन्हें मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। पूनम ने अनशन शुरु करने के लिए 9 जून इसलिए चुनी है क्योंकि इस दिन गुरुशरण छाबडा की जयंती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed