{"_id":"59428d2e4f1c1b071e8b4588","slug":"ward-councilor-died-after-drowned-into-hemawas-dam-in-pali","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांध पर पिकनिक मनाने गए पार्षद समेत तीन लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांध पर पिकनिक मनाने गए पार्षद समेत तीन लोगों की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 15 Jun 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली जिले के हेमावास बांध पर बृहस्पतिवार को तीन लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में से एक फालना नगर पालिका के वार्ड नंबर-1 का पार्षद शामिल है।
जानकारी के अनुसार तीनों पाली के केशव नगर और गणेश नगर निवासी तीन लोग किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने हेमावास आए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद तीनों पिकनिक मनाने के मूड से हेमावास बांध पहुंच गए जहां तीनों ने खूब शराब भी पी। नशे में धुत्त तीनों लोग बांध की रपट से मोटरसाइकिल नीचे उतार रहे थे कि तभी उनकी बाइक फिसल गई और तीनों पानी में डूब गए।
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को पानी से निकालने की कोशिश की और पुलिस को भी घटना की जानकारी दी मगर पुलिस के आने तक तीनों की मौत हो चुकी थी। वहीं फालना के वार्ड नंबर-1 में पार्षद की मौत की सूचना के बाद मातम छा गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को अस्पताल पहुंचाकर उनका पोस्टमार्टम कराया है।