फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Vinod Khanna's connection to Rajasthan

विनोद खन्ना: सुनहरी रेत पर भी पड़े थे इस 'हैंडसम' के कदम

Thu, 27 Apr 2017 07:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 27 Apr 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
Vinod Khanna's connection to Rajasthan
विनोद खन्ना - फोटो : अमर उजाला
हैंडसम सुपर स्टार विनोद खन्ना का राजस्थान से भी अलग रिश्ता रहा है। यह रिश्ता उनकी रील लाइफ में साफ तौर पर झलकता है। कई फिल्में हैं, जिनकी कहानी या तो राजस्थानी पृष्ठभूमि पर बनी है या फिर उनकी फिल्मों की शूटिंग राजस्थान की रंग-बिरंगी धरती पर हुई है। 'रेशमा और शेरा' से लेकर 'बंटवारा' तक, कई फिल्में हैं जो राजस्थानी टच लिए हैं।
विज्ञापन


विनोद खन्ना का बुधवार को निधन हो गया। साल 1971 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'रेशमा और शेरा' में राजस्थान की झलक देखने को मिली। फिल्म की शूटिंग का एक हिस्सा जैसलमेर में फिल्माया गया। फिल्म में विनोद खन्ना के साथ ही अमिताभ बच्चन, सुनील दत्त, नरगिस, रणजीत समेत कई कलाकार काम कर रहे थे। फिल्म में विनोद ने नरगिस के भाई विजय का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी की पृष्ठभूमि में राजस्थानी संस्कृति से लबरेज नजर आई। फिल्म में विनोद खन्ना का लुक भी उसी तरह का दिखा।
विज्ञापन


वर्ष 1989 में आई फिल्म 'बंटवारा' में विनोद खन्ना और धर्मेंद्र एक साथ नजर आए। फिल्म की कहानी भी राजस्थानी पृष्ठभूमि पर गढ़ी गई थी। फिल्म में डिम्पल कपाड़िया, अमृता सिंह भी थीं। फिल्म का निर्देशन जे.पी. दत्ता ने किया था। फिल्म का एक गाना 'थारे वास्ते रे ढोला....तु म्हारो कौन लागे...' काफी प्रसिद्ध हुआ था। फिल्म में दो दोस्तों की कहानी को भी राजस्थानी परिवेश के साथ दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा साल 1991 में डिंपल कपाड़िया के साथ ही आई फिल्म 'लेकिन' में भी विनोद खन्ना नजर आए। यहां भी विनोद खन्ना और राजस्थान का कनेक्शन दिखा। फिल्म के कई दृश्य रेगिस्तान में फिल्माए गए। राजस्थान के नजारों को अपने में समेटे इस फिल्म के प्रोड्यूसर लता मंगेशकर थी। इस फिल्म का गाना 'यारा सिली सिली...' काफी प्रसिद्ध् भी हुआ और फिल्म ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए।


इस फिल्म के दो साल बाद ही 1993 में एक और फिल्म आई जो राजस्थानी राजपूत समाज के परिवेश पर बनी। फिल्म का नाम था 'क्षत्रिय' और इसका निर्देशन जे.पी. दत्ता ने किया था। फिल्म की शूटिंग जयपुर के पास नायला में भी हुई थी। फिल्म में विनोद के साथ ही धर्मेंद्र भी थे। फिल्म में दोनों ऐसे परिवारों को मुखिया था जो एक दूसरे के जान के दुश्मन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed