{"_id":"59ae8f974f1c1b10088b4661","slug":"villagers-put-fire-on-the-police-party-in-alwar-to-rescue-robbers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर फायरिंग: गिरफ्त में आए दो लुटेरों को छुड़वा ले गए बदमाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर फायरिंग: गिरफ्त में आए दो लुटेरों को छुड़वा ले गए बदमाश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 05 Sep 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग के निशान
- फोटो : amar ujala
पुलिस की गिरफ्त में आए दो लुटरों को उसके साथी बदमाश छुड़वाकर ले गए। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस दल पर फायरिंग की।
घटना एनसीआर में शामिल अलवर जिले के तिजारा के निकटवर्ती जैरोली गांव की है। जहां पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने फायरिंग की और दो लुटेरों को पुलिस से छुड़वाकर भाग गए। जानकारी के अनुसार सोमवार रात को अलवर के एनईबी थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जैरोली गांव में कार्यवाही के दौरान लूट के दो आरोपी अनीश व सलमान उर्फ सल्लू को गिरफ्तार कर लिया था।
आरोपियों के शोर मचाने पर आरोपी का भाई महबूब सहित अन्य परिजन मौके पर आ गए और पुलिस की गाड़ी के आगे बाइक लगाकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगे।

Trending Videos
बाल-बाल बची पुलिस
फायरिंग में घरों में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा
- फोटो : amar ujala
फायरिंग में एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। इसी दौरान करीब 1 दर्जन ग्रामीणों ने अलवर से आई एनईबी पुलिस को घेर लिया। पुलिस टीम ने अपने को घिरा देख तिजारा थाना को सूचित किया जहां से जैरोली चौकी से पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त जाप्ता पहुंचा तो आरोपी भाग गए।
अलवर एनईबी थाना के सब इंस्पैक्टर सुरेन्द्र सिंह ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस के अनुसार इस मामले में लियाकत खान जमशेद, रशीद, फजरू, रकमू, ईसाक, महबूब, आरिफ, तारिक, कल्लू, मूबारिक, लक्कू, चन्दू, नासिर, असरू, शौकिन, राहुल, मुकिम, अजमूदीन, विशाल और उमरदीन के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया है। सिंह ने बताया कि अलवर की भारत फाईनेंस कम्पनी के एजेन्ट टिंकू शर्मा को बंधक बनाकर 71 हजार रूपये की लूट के मामले में पुलिस आरोपियों को पकड़ने आई थी।