फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Vedic residential schools will open in Rajasthan for Veda education

Rajasthan: वेद शिक्षा के लिए राजस्थान में खुलेंगे वैदिक आवासीय विद्यालय, आमेर में परशुराम पीठ की होगी स्थापना

Thu, 10 Nov 2022 11:31 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 10 Nov 2022 11:31 AM IST
सार

राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व मंत्री महेश जोशी ने बैठक में वैदिक स्कूल खोलने की जानकारी दी। इसके साथ ही विप्र विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए छात्रवृति सीधे विद्यार्थियों के खातों में जाएगी।

विज्ञापन
Vedic residential schools will open in Rajasthan for Veda education
अशोक गहलोत - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में वैदिक शिक्षा के अध्ययन के लिए वेद पाठ के आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे। राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व पीएचईडी मंत्री महेश जोशी ने यह बात बुधवार को इंदिरा गांधी नहर मण्डल भवन में आयोजित बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जयपुर के पास आमेर तहसील में ‘परशुराम पीठ’ की स्थापना की जाएगी। साथ ही अब विप्र विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए छात्रवृति सीधे विद्यार्थियों के खातों में जाएगी। बैठक में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी विप्र समाज के विशेषज्ञों ने विप्र समाज के उत्थान के कई विषयों जैसे मंदिर माफी की जमीन की खातेदारी संबंधित पुजारी के नाम करवाने, विप्र समाज के विद्यार्थियों के लिए वैदिक आवासीय विद्यालय शुरु करने, पुजारियों और सेवादारों को मासिक मानदेय देने की मांग उठाई।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने विप्र समाज के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तर पर छात्रावास प्रारंभ करने की मांग की है। वहीं जब तक छात्रावास प्रारंभ नहीं हो, तब तक राज्य के 10 हजार विद्यार्थियों के लिए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना प्रारंभ करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


विप्र समाज के मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृति योजना प्रारंभ करने और प्रदेश भर में विप्र समाज की कार्यरत सभी सामाजिक संस्थाओं को विप्र कल्याण बोर्ड से संबंधता दिए जाने पर चर्चा कर, प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाने की अनुशंषा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed