{"_id":"616359228ebc3e76fa57bbc4","slug":"vasundhara-raje-urges-rajasthan-government-to-solve-farmers-irrigation-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार से किसानों की सिंचाई समस्या को हल करने का किया आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार से किसानों की सिंचाई समस्या को हल करने का किया आग्रह
Mon, 11 Oct 2021 02:53 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 11 Oct 2021 02:53 AM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि रबी की फसल को अब 40 दिनों में एक या दो बार पानी मिलेगा, जबकि फसलों को 30 दिनों में कम से कम तीन बार पानी मिलना चाहिए।
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य के किसानों की सिंचाई संबंधी समस्या को लेकर चिंता जताई और उन्होंने कहा कि गंगानगर और हनुमानगढ़ के किसानों को महीने में एक बार सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने से फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन
राजे ने एक ट्वीट में कहा कि गंगानगर, हनुमानगढ़ में सिंचाई संकट किसानों के लिए चिंता का विषय है। राज्य सरकार ने केवल एक बार पानी उपलब्ध कराने का नियम जारी किया है, जबकि पहले चार बार पानी दिया जाता था। इससे फसल बर्बाद होना तय है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आगे कहा कि रबी की फसल को अब 40 दिनों में एक या दो बार पानी मिलेगा, जबकि फसलों को 30 दिनों में कम से कम तीन बार पानी मिलना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार से पंजाब सरकार से तुरंत बातचीत करने और सिंचाई की समस्या का उचित समाधान निकालने का आग्रह किया ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके।
विज्ञापन
बता दें कि राजस्थान में किसान सिंचाई संबंधी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं राजस्थान के घरसाना शहर में किसान हाल ही में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी छोड़ने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। बाद में उन्होंने राज्य सरकार के आश्वासन के बाद अपना विरोध वापस ले लिया था कि वह उनकी मांगों पर गौर करेगी।