{"_id":"6416c5af9a3d69246a0275a4","slug":"vande-bharat-train-will-run-between-jaipur-delhi-from-first-week-of-april-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: रेलमंत्री वैष्णव ने की घोषणा, अप्रैल के पहले सप्ताह से जयपुर-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: रेलमंत्री वैष्णव ने की घोषणा, अप्रैल के पहले सप्ताह से जयपुर-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन
Sun, 19 Mar 2023 04:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 19 Mar 2023 04:03 PM IST
सार
जयपुर में ब्राह्मण महापंचायत में हिस्सा लेने पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे स्टेशन पर बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि 24 मार्च को जयपुर में वंदे भारत ट्रेन का रैक आ जाएगा। अप्रैल के पहले सप्ताह तक वंदे भारत ट्रेन शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय रेल मंत्री की वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की घोषणा से प्रदेश के लोगों में खुशी का माहौल है। ब्राह्मण महापंचायत में हिस्सा लेने पहुंचे रेल मंत्री ने बताया कि 24 मार्च को जयपुर में वंदे भारत ट्रेन का रैक आ जाएगा। अप्रैल के पहले सप्ताह तक वंदे भारत ट्रेन शुरू हो जाएगी। जयपुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत चलेगी। खातीपुरा रेलवे स्टेशन और वंदे भारत एक साथ शुरू हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों और भाजपा सांसदों ने किया स्वागत
अश्विनी वैष्णव का जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रेलवे अधिकारियों ने स्वागत किया। जयपुर शहर बीजेपी सांसद रामचरण बोहरा और चित्तौड़गढ़ से बीजेपी सांसद सीपी जोशी भी उनका स्वागत करने पहुंचे।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन कैरिज और वैगन अनुरक्षण डिपो का निरीक्षण
जिसके बाद रेल मंत्री ने जयपुर रेलवे स्टेशन कैरिज और वैगन अनुरक्षण डिपो का निरीक्षण किया। फिर वह ब्राह्मण महापंचायत के लिए विद्याधर नगर स्टेडियम रवाना हुए। विप्र सेना के कार्यकर्ता भी पहुंचे और उन्होंने भारत माता के जयकारे लगाए।
ब्राह्मण महापंचायत में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव देंगे संबोधन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जयपुर के विद्याधर नगर में हो रही ब्राह्मण महापंचायत में मंच से संबोधन देंगे। जयपुर में विप्र सेना के तत्वावधान में आज ब्राह्मण महापंचायत विद्याधर नगर स्टेडियम में हो रही है। कार्यक्रम में प्रदेश भर से लोग जुट रहे हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अजय भट्ट भी वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सड़कों पर जाम की स्थिति है।
दोपहर दो बजे खातीपुरा रेलवे स्टेशन का करेंगे निरीक्षण
रेलमंत्री वैष्णव का ब्राह्मण महापंचायत कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर दो बजे खातीपुरा रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण का कार्यक्रम है।