वेलेंटाइन डे पर आसाराम की प्रेमी जोड़ों को नसीहत, कहा I LOVE YOU ना बोलकर ये करें काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन डे के मौके पर दुष्कर्म के आरोपी आसाराम आज अपने एक बयान से सोशल मीडिया पर खूब छाए रहे। अपने ही आश्रम में नाबालिग के साथ यौन दुराचार के आरोप में फंसे आसाराम का आज फिर कोर्ट में पेशी के दौरान जाते हुए मीडियाकर्मियों से सामना हो गया।
आसाराम ने वेलेन्टाईन डे को लेकर युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि एक दूसरे को आई लव यू कहने से अच्छा है कि मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया जाये तो यह जीवन सफल हो जाएगा। इसके बाद भी आसाराम नहीं थमे और कहा की आज सैंकड़ो देश मातृ पितृ पूजन दिवस मना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इतना ही नहीं देश के कई प्रदेशों के स्कूलों में भी मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया जा रहा है।
आज भी मामले में बहस रही अधूरी
मामले में आज भी जोधपुर स्थित अनुसूचित जाति जनजाति अदालत में सुनवाई हुई। पीठासीन अधिकारी मधुसुदन शर्मा के समक्ष आसाराम की ओर से दिल्ली से आए अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा व सज्जन राज सुराणा ने पीड़िता की मां के बयानो को कोर्ट के समक्ष रखा।
समयाभाव के चलते आज मामले में अंतिम बहस पूरी नही हो पाई । अब मामले में आगे की अंतिम बहस कल होगी। आज सुनवाई के दोरान कोर्ट में आसाराम को भी पेश किया गया। आसाराम के दर्शनों के लिए सैंकडों समर्थक कोर्ट पहुंचे।