Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले-बेरोजगारों से छल करना बन चुका सरकारी ट्रेंड,गहलोत युवाओं से माफी मांगें
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सीएम गहलोत यथास्थितिवादी हैं। वे कुछ नहीं बदलना चाहते। न सिस्टम को, न खुद को। रोजगार नहीं देने पर गहलोत जी को युवाओं से माफी मांगनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर कहा कि गहलोत जी यथास्थितिवादी हैं। वे कुछ नहीं बदलना चाहते। न सिस्टम को, न खुद को। रोजगार देने की बात राजनीतिक लाभ के लिए की जाती है। हकीकत में योजनाओं का न बजट होता, न ब्लूप्रिंट।
इससे पहले, वनरक्षक सीधी भर्ती का पेपर लीक होने पर शेखावत ने कहा कि हम पर्चा लीक रोकने में सक्षम नहीं हैं। द्वितीय पारी का पेपर लीक होने संबंधी पत्र के जरिए गहलोत सरकार अपरोक्ष तौर पर यही कहना चाह रही है। कायदे से इस तरह की स्वीकारोक्ति के बाद गहलोत जी को युवाओं से माफी मांगनी चाहिए कि रोजगार देना हमारे बस का नहीं। हमें आपसे ज्यादा राहुल जी और अपने भविष्य की चिंता है।