{"_id":"59dcb7b94f1c1bda538b6908","slug":"udaipur-mass-suicide-case-family-opted-to-hang-themselves-before-consuming-the-poison","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सामुहिक सुसाइड केस: पहले फंदे पर झूलने वाला था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुहिक सुसाइड केस: पहले फंदे पर झूलने वाला था परिवार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 10 Oct 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही परिवार के चार लोगों द्वारा सामुहिक आत्महत्या मामले में पुलिस को घर की तलाशी में एक और सुराग मिला है। पुलिस को मिले साक्ष्य के अनुसार बेटी के प्रेमी के साथ घर से चले जाने के कारण परिवार इतना तंग आ गया था कि उसने पहले फंदा लगाने का प्रयास किया। लेकिन बाद में सभी ने कीटनाशक पी लिया और सभी की मौत हो गई।
उदयपुर की ज्योति कॉलोनी में रहने वाले स्कूल प्राचार्य विनोद शर्मा और उनके परिवार को लगा सदमा इतना गहरा था कि अपने निर्णय को अंजाम देने के लिए कीटनाशक भी पहले से लाकर रखे हुए थे। लोगों का कहना था कि पुलिस मौके से जो साक्ष्य ले गई, उसमें जहर की शीशी व अन्य जहर भी है।
बताया जा रहा है कि दोनों के जहरीली वस्तु पीने के बाद बच्चों को भी पिला दिया। लेकिन छोटे बच्चे के जहर से बेसुध होने से पहले उसके किसी रिश्तेदार से बात हो गई थी। इस पर वह तत्काल मौके पर आया और सारा मामला पूरे मोहल्ले वालों को पता चल गया।
विज्ञापन
वहां विनोद और उसकी पत्नी सहित चारों के मुंह से झाग निकल रहे थे, उल्टियां हो रही थीं। इस पर उनके रिश्तेदार ने तत्काल अस्पताल के लिए रवाना किया। बाद में उनकी कुछ ही समय बाद एक एक कर मौत हो गई। देर रात परिवार के मुखिया विनोद ने भी दम तोड़ दिया।

'हैप्पीहोम' हो गया दुखी, अब यादें बाकी
शर्मा परिवार के घर के बाहर जमा भीड़
- फोटो : Amar Ujala
मृतकों के निकटतम लोगों ने बताया कि विनोद शर्मा वर्षों पूर्व करौली जिले के सपोटरा तहसील के अमरगढ़ गांव से यहां उदयपुर आए थे। मृतक विनोद के साथ कभी अध्यापक रहे एक व्यक्ति ने बताया कि वे शुरू में हैप्पीहोम स्कूल में अध्यापक हुआ करते थे। उनका व्यवहार शुरू से ही मिलनसार था।
अध्यापक से लेकर अब वर्तमान मे प्रिंसिपल की कमान संभाल रहे विनोद शर्मा एक सुदृढ़ इंसान थे। करीब 27 साल से उदयपुर में रहते आ रहे विनोद और उसके परिवार की यहां कॉलोनी सहित पूरे क्षेत्र में अच्छी पहचान बन गई थी। आदर्श टीचर होने के कारण उन्हे दूर दराज के स्टूडेंन्ट भी जानते थे।