{"_id":"59705efd4f1c1bfe508b4703","slug":"udaipur-directly-connect-with-haridwar-through-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झीलों की नगरी से अब जल्द जुड़ेगी ये तीर्थ नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झीलों की नगरी से अब जल्द जुड़ेगी ये तीर्थ नगरी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
indian railway
झीलों की नगरी से अब जल्द ही तीर्थ नगरी जुड़ जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। झीलों कि नगरी यानी उदयपुर से तीर्थ नगरी यानी हरिद्वार के लिए पहली ट्रेन 24 जुलाई को रवाना होगी।
दरअसल, हरिद्वार जाने के लिए सीधी ट्रेन अब उदयपुर से भी मिलने लगेगी। इससे पहले यहां के यात्रियों को अजमेर जाकर हरिद्वार के लिए ट्रेन पकड़नी पड़ती थी, लेकिन अब 24 जुलाई से यह सुविधा सीधे उदयपुर से भी मिलेगी। बीत रात 20 डिब्बों का रैक उदयपुर पहुंच चुका है। इस ट्रेन में 3 जनरल कोच, 12 स्लीपर कोच, 1 सेकंड एसी कोच, 2 थर्ड एसी के कोच व आगे-पीछे एसएलआर होगा।
सूत्रों के अनुसार आज शाम तक इसका शेड्यूल आ जाएगा और रिजर्वेशन भी शुरू होने की उम्मीद है। कल सुबह से रैक का मेटिनेंस काम शुरू हो जाएगा।

Trending Videos
ये हो सकता है रूट, अभी हो रही है ये परेशानी
train
- फोटो : फाइल फोटो
रेलवे सूत्रों ने बताया कि यह गाड़ी वाया चित्तौड़गढ़, अजमेर होकर चलने की उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब है कि अब तक यात्रियों को अजमेर जाकर हरिद्वार की ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। ऐसे में लगातार विभिन्न मंचों पर यहां उदयपुर से हरिद्वार के लिए सीधे ट्रेन चलाने की मांग की गई थी।
केन्द्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने 20 जून को जयपुर से रिमोट द्वारा क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर में सौर ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास किया था। इस दौरान उन्होंने हरिद्वार-उदयपुर तक ट्रेन चलाने, उदयपुर में कन्टेनर डिपो एवं उदयपुर से दक्षिण भारत के लिए गाड़ी चलाने का आश्वासन दिया था।