{"_id":"594bb2054f1c1b505a8b480b","slug":"two-sisters-die-due-to-drowning","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखे कंठों ने छीन ली दो बहनों की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखे कंठों ने छीन ली दो बहनों की जिंदगी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 22 Jun 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकानेर के लूणकरनसर में कंवरसेन लिफ्ट नहर की वितरिका में दो बहनों की डूबने से मौत हो गई। हादसा भाडेरा वितरिका में बृहस्पतिवार को हुआ, जब दोनों बहनों में एक को प्यास लगी और वह पानी पीने के लिए गई।
जानकारी के अनुसार, लूणकरनसर के पिपेरा गांव में रहने वाली ग्यारह वर्षीय पूजा और नौ साल की कंचन बृहस्पतिवार को मवेशियों को चराने के लिए यहां कंवरसेन लिफ्ट नहर इलाके में गई। इसी दौरान यहां एक बहन को प्यास लगी और वह भाडेरा वितरिका में पानी पीने के लिए।
पानी पीने के दौरान वितरिका में उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगी। यह देख उसकी बहन उसे बचाने के लिए दौड़ी। तभी एक को बचाने के चक्कर में दूसरी भी पानी में डूबने लगी। ऐसे में दोनों बहनों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।