{"_id":"594bd1df4f1c1b505d8b47d0","slug":"two-people-injured-due-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर में दो किसानों को लगा लापरवाही का करंट, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर में दो किसानों को लगा लापरवाही का करंट, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 22 Jun 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
अलवर के खुशखेड़ा थाना इलाके के बूढ़ीबावल गांव में ट्रांसफार्मर पर तार लगाने के दौरान दो किसान बुरी तरह झुलस गए। इस पर दोनों घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, वीर सिंह और भरत सिंह बिजली सप्लाई नहीं आने पर खुद ही बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए काफी देर से प्रयास में जुटे हुए थे। इसी दौरान भरत सिंह नीचे तार पकड़े हुए था कि अचानक करंट लग गया। इसके चलते वीर सिंह ऊपर से नीचे गिरा और एक पत्थर से टकरा गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं, भरत सिंह करंट से झुलस गया। जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी लगी तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए। सूत्रों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर उन्होंने विद्युत कार्यालय में फोन किया था जहां से उन्हें सही जवाब नहीं मिलने पर दोनों ने खुद के स्तर पर ही बिजली सुधारने की कोशिश की।