फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two new triple talaq case in jodhpur

Triple Talaq: अब जोधपुर की दो युवतियों की जिंदगी ला दी हाशिए पर

Wed, 17 May 2017 08:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 17 May 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
two new  triple talaq case in jodhpur
ट्रिपल तलाक पीड़िता - फोटो : अ
देश में तीन तलाक को लेकर छिड़ी बहस के बीच बुधवार को राजस्थान के जोधपुर में तीन तलाक के दो मामले सामने आए हैं। इनमें पत्नियों को उनके पतियों ने कागज पर तीन बार तलाक-तलाक लिखकर उनसे छुटकारा पाने की कोशिश की है। पीड़िताओं ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जोधपुर के मुस्लिम समुदाय की दो महिलाएं अफसाना बानो व शगुप्ता ने पतियों पर तीन बार तलाक-तलाक कहकर तलाक देने का आरोप लगाया। इन दोनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से भी मुस्लिम समाज में त्रिपल तलाक की आड़ लेकर किए जा रहे अत्याचार और शोषण को रोकने की मांग की है। जोधपुर के बंबा बड़ी मस्जिद इलाके में रहने वाली अफसाना बानो की शादी 22 अप्रैल 2009 को गुलजारपुरा निवासी मोहसीन खान के साथ हुई थी। उसने बताया कि शादी के बाद आए दिन दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। उसने विरोध किया तो ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। इसके बाद एक पत्र पर तलाक-तलाक-तलाक लिखकर भेजकर छुटकारा पाने का प्रयास किया गया। 
विज्ञापन


दूसरा मामला सोजती गेट निवासी शगुफ्ता का है। उसने बताया कि उसकी शादी 7 दिसंबर 2015 को मो. अब्दुल रिजवान के साथ हुई थी। उससे उसका एक बेटा भी है। पति बेरोजगार है और रोज उसके साथ मारपीट करता था। परेशान होकर वह अपने पीहर चली आई तो उसके पति ने उसे तीन तलाक की तर्ज पर नोटिस भेज कर छोड़ दिया। पीडिता के वकील अमित माहेश्वरी ने बताया कि यह दोनो मुकदमे काफी संवेदनशील है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जोधपुर महिला थाना पश्चिम में ये मामले दर्ज हुए हैं। हालांकि मामला दर्ज करने से पहले दोनों ही मामलों में दोनों पक्षों की काउंसलिंग भी की। थानाप्रभारी के अनुसार, मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।


फसाना के पिता ने कहा कि जिस तरह से तलाक दिया गया है वह मुस्लिम धर्म की परम्पराओं के अनुसार नहीं है। तलाक से पहले समझाइश होती है, बातचीत होती है तथा सही कारण होने के बाद ही तलाक होता है। इस बारे में हमने धर्मगुरुओं से भी बात की और वे भी गलत मानते है। ऐसे में हम कुछ नहीं कर सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed