{"_id":"58eef5014f1c1bc342cf61fb","slug":"two-labour-die-near-jaipur-in-brick-making-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां जहरीली गैस बनी मजदूरों के लिए काल...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां जहरीली गैस बनी मजदूरों के लिए काल...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Apr 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
प्रदेश में संचालित हो रहे ईट भट्टों में मजदूरों की सुरक्षा भगवान भरोसे ही रहती हैं। बुधवार देर रात्रि को इसी लापरवाही का खामियाजा जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र में स्थित एक भट्टे में काम करने वाले मजदूरों का उठाना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मानपुरा माचेड़ी में स्थित शिवानी भट्टे में दो मजदूरों की मौत हो गई। यूपी के हुसैनगंजी निवासी गोविंद निषाद व सुशील शुक्ला बीती रात्रि को भट्टा मालिक के कहने पर भट्टे अंदर आग लगाने उतरे थे। कोई भी सुरक्षा उपकरण नहीं होने के कारण दोनों मजूदरों की भट्टे के भीतर जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए। इन दोनों को काफी मशक्कत के बाद अन्य मजदूरों की मदद से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में इन दोनों को निम्स अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं भट्टा संचालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने दोनों मजदूरों के शव अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए है। चंदवाजी थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई।
विज्ञापन