फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two dozen pickpockets arrested during urs in ajmer

उर्स में जायरीनों की जेब साफ करने वाले दो दर्जन से ज्यादा गिरफ्तार

Sun, 02 Apr 2017 04:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 02 Apr 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
two dozen pickpockets arrested during urs in ajmer
अजमेर पुलिस के हत्थे चढ़े दो दर्जन जेबतराश - फोटो : amar ujala
विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 805वें उर्स में आने वाले जायरीन की जेब साफ करने की नीयत से घूम रहे दो दर्जन जेबकतरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने जेबकतरों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दरगाह वृताधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि जायरीन के माल की सुरक्षा के लिए दरगाह परिसर और आस-पास के क्षेत्र में सादा वस्त्रधारी जवान तैनात किए थे। उक्त जवानों ने दरगाह के अंदर और बाजार से दो दर्जन लोगों को जेबतराशी का प्रयास करते दबोचा है। पकड़े गए जेबकतरे अलग अलग स्थानों के हैं। अधिकांश जेबकतरे मध्यप्रदेश और बंगाल के हैं। इनके कब्जे से नगदी, पर्स जप्त किए गए हैं। 
विज्ञापन


इधर,1300 ग्राम गांजे समेत एक गिरफ्तार

डीएसपी मीणा ने कहा कि झारखंड के जमशेदपुर निवासी मिराज अहमद को सोलहखंभा क्षेत्र से मादक पदार्थ की तस्करी करते पकड़ा। मिराज अहमद के पास से चार सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उर्स में यह गांजा खपाने के लिए आया था। वह पास की होटल में ठहरा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल में तलाशी के दौरान भी नौ सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। कुल 1300 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपी मिराज अहमद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य तस्कर का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed