{"_id":"58e0d7954f1c1b4a3e5b3fae","slug":"two-dozen-pickpockets-arrested-during-urs-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्स में जायरीनों की जेब साफ करने वाले दो दर्जन से ज्यादा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उर्स में जायरीनों की जेब साफ करने वाले दो दर्जन से ज्यादा गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 02 Apr 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
अजमेर पुलिस के हत्थे चढ़े दो दर्जन जेबतराश
- फोटो : amar ujala
विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 805वें उर्स में आने वाले जायरीन की जेब साफ करने की नीयत से घूम रहे दो दर्जन जेबकतरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने जेबकतरों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
दरगाह वृताधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि जायरीन के माल की सुरक्षा के लिए दरगाह परिसर और आस-पास के क्षेत्र में सादा वस्त्रधारी जवान तैनात किए थे। उक्त जवानों ने दरगाह के अंदर और बाजार से दो दर्जन लोगों को जेबतराशी का प्रयास करते दबोचा है। पकड़े गए जेबकतरे अलग अलग स्थानों के हैं। अधिकांश जेबकतरे मध्यप्रदेश और बंगाल के हैं। इनके कब्जे से नगदी, पर्स जप्त किए गए हैं।
इधर,1300 ग्राम गांजे समेत एक गिरफ्तार
डीएसपी मीणा ने कहा कि झारखंड के जमशेदपुर निवासी मिराज अहमद को सोलहखंभा क्षेत्र से मादक पदार्थ की तस्करी करते पकड़ा। मिराज अहमद के पास से चार सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उर्स में यह गांजा खपाने के लिए आया था। वह पास की होटल में ठहरा हुआ था।
विज्ञापन
होटल में तलाशी के दौरान भी नौ सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। कुल 1300 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपी मिराज अहमद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य तस्कर का सुराग लगाया जा रहा है।