{"_id":"59bfe19c4f1c1b96688b5430","slug":"two-dacoits-who-attacked-more-than-a-dozen","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन से ज्यादा वारदात करने वाले दो डकैतों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दर्जन से ज्यादा वारदात करने वाले दो डकैतों को दबोचा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 18 Sep 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
एक के बाद एक वारदात करके पुलिस की नाक में दम कर देने वाले कुख्यात डकैत गिरोह के दो सदस्य आखिरकार कोटा ग्रामीण पुलिस की पकड़ में आ गए।
कोटा एसपी ग्रामीण के निर्देशन में गठित कैथून एसएचओ पुष्पेन्द्र सिंह आढा समेत सीआई देवेश भारद्वाज और मनोज सीकरवार की टीमों ने हॉर्डकोर अपराधी दिवान उर्फ दिवान्या और बन्नेसिंह उर्फ बन्ना को धर दबोचा। मूलरूप से झालावाड़ के हनोतिया लोढान के रहने वाले इन दोनों बदमाशों पर हत्या, लूट, डकैती समेत अपराधों के 17-17 मुकदमे दर्ज हैं। एएसपी ग्रामीण पवन जैन ने बताया कि इन दोनों बदमाशों ने कोटा जिले के बपावर, कैथून और रामगंजमंडी में बीते दिनों हथियारों के बल पर लाखों की लूट और डकैती की एक के बाद एक वारदात अंजाम दी थी।
अब पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी हुई है। कोटा पुलिस अब इस गिरोह के आधा दर्जन सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए अलग- अलग जगहों पर दबिश दे रही है।