फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   truth behind cutting hairs and making marks rumors in western rajasthan

पति को घर बुलाने के लिए पत्नी ने कटवाए बाल और फिर...

Sun, 02 Jul 2017 03:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 02 Jul 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
truth behind cutting hairs and making marks rumors in western rajasthan
डेमो इमेज
पति कई दिन से घर नहीं आ रहा था। पत्नी ने इसके लिए अपने बाल कटवा लिए और फिर ऐसा दावा किया जिससे इस अफवाह को मिल गया सबूत।  
विज्ञापन


राजस्थान के सीमवर्ती जिलों में इन दिनों एक बड़ी अफवाह फैली हुई है। रात में कोई आता है और महिलाओं के बाल काट देता है। इतना ही नहीं यह अज्ञात शख्स महिलाओं और बच्चों के हाथ पर निशान भी बना जाता है। 

कुछ लोग इस बात को सही साबित करने के लिए लोग अपने-अपने दावे कर रहे है। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर बहस चल रही है। जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर जिलों में रहस्यमय ढंग से बाल काटने के मामले सामने आ रहे है। प्रशासन भी इससे परेशान है। पुलिस ने इसे अफवाह बताकर लोगों से सावधान रहने की अपील कर रही है। इसके बाद भी लोग पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं है। वे पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र से इससे बचने का प्रयास कर रहे है और रात को पहरेदारी की जा रही है। 
विज्ञापन

 

बाल काटने के पीछे की कहानी, जानकर रह जाएंगे हैरान

truth behind cutting hairs and making marks rumors in western rajasthan
अपने शरीर पर निशान दिखाती एक महिला - फोटो : amar ujala
रहस्यमय तरीके से बाल काटने की अफवाहों के बीच रोचक कहानियां भी सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, जोधपुर के लोहावट में एक महिला ने रहस्यमय तरीके से उसके बाल काटने का दावा किया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। बाद में इस महिला ने इसका राज उगल दिया।

इस महिला ने बताया कि उसका पति करीब एक महीने से घर नहीं लौट रहा था। इसलिए उसे बुलाने के लिए उसने बाल काट लिए और फिर रात को किसी व्यक्ति द्वारा आकर बाल काटने की अफवाह फैला दी। महिला का कहना है कि उसे विश्वास था कि यह बात सुनकर उसका पति डर जाएगा जाएगा और वह घर लौट आएगा। 

अब एक और हकीकत बताते है इस अफवाह की। एक महिला का पति से झगड़ा हो गया और उसने अपने बाल काट लिए और अपने आसपास वालों में किसी अज्ञात द्वारा उसके बाल काटे जाने की अफवाह फैला दी बाद में महिला ने खुद अपने झूठ को कबूल भी कर लिया।
 

इस अफवाह से चमक उठा इनका धंधा

truth behind cutting hairs and making marks rumors in western rajasthan
अपने घर की सुरक्षा के लिए घर के बाहर धार्मिक निशान बनाती महिला - फोटो : amar ujala
पुलिस और प्रशासन का कहना है कि अंधविश्वास से जुड़ी घटनाएं कुछ लोग जानबूझकर फैलाते है।

दरअसल गांव में इस तरह की अफवाहों के बाद तंत्र-मंत्र से इलाज करने वालों का धंधा चल पड़ता है। सरहदी जिलों में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। यहां पर इन अफवाहों के चलते लोग तंत्र-मंत्र से इलाज का दावा करने वालों के पास पहुंच रहे है। ये लोग इन्हें बेवकूफ बनाकर मोटा पैसा वसूल रहे है। लोग यहां अपने घरों के बाहर भी तरह के निशान बना रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed