फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   truck driver arrested in jashodaben car accident case

कार दुर्घटना में बाल-बाल बची थीं जसोदा बेन, पुलिस ने ट्रक चालक को किया गिरफ्तार

Thu, 08 Feb 2018 02:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 08 Feb 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
truck driver arrested in jashodaben car accident case
file photo - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन की कार दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जसोदा बेन बारां जिले के अटरू में वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद रिश्तेदारों के साथ गुजरात के ऊंझा जा रही थीं। इसी दौरान चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे नम्बर 27 पर बेगूं के नजदीक काटूंदा मोड़ पर जसोदा बेन की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन की कार जिस ट्रक से टकराई उसके चालक को चित्तौड़गढ़ जिले के पारसोली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक चालक झारखंड निवासी पूरण यादव है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हादसे में जसोदा बेन के रिश्तेदार बसंत भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी।

ये है पूरा मामला, जानिए

truck driver arrested in jashodaben car accident case
दुर्घटनाग्रस्त कार
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री की पत्नी जसोदा बेन यहां बारां जिले के अटरू कस्बे में मंगलवार रात आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आईं थीं और बुधवार सुबह वहां से इनोवा कार से अहमदाबाद के लिए लौट रहीं थीं। उनके साथ कार में 6 रिश्तेदार भी सवार थे।

इसी दौरान चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे नम्बर 27 पर बेगूं के नजदीक काटूंदा मोड़ पर बीते दिन करीब पौने दस बजे जसोदा बेन की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में जसोदा बेन के रिश्तेदार बसंत भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गम्भीर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed