{"_id":"593c07e24f1c1b0c048b4649","slug":"tribute-to-candle-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: कैंडल मार्च निकालकर दी हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: कैंडल मार्च निकालकर दी हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 10 Jun 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
कैंडल मार्च में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी जयपुर में चौमूं हाउस सर्किल पर चार दिन पहले हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए पांच लोगों को शहरवासियों और मृतकों के परिजनों ने शनिवार को कैंडल मार्च आयोजित कर श्रद्धांजलि दी।
कैंडल मार्च शाम को राजमहल सर्किल से शुरू होकर चौमूं हाउस सर्किल पहुंचा। यहां पर मानव शृंखला भी बनाई गई। मार्च में शामिल होने वाले परिजनों व शहरवासियों का कहना था कि शहर में ओवलोड वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की जानी चाहिए। जिससे इस तरह की दुर्घटना की पुनरावृति न हो।
गौरतलब है कि चार दिन पहले चौमूं हाउस सर्किल पर ओवरलोड ट्रोले के नीचे कार दब गई थी। कार में पांच लोग सवार थे, जिनकी मौत हो गई थी।