फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   train accident in sawai madhopur station 5 people dead

गलत साइड में उतरे और धड़धड़ाती आई दूसरी ट्रेन ने चपेट में ले लिया

Sun, 06 Aug 2017 01:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 06 Aug 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
train accident in sawai madhopur station 5 people dead
train accident, sawai madhopur
सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को हुए  हादसे मे मृत सभी यात्री कोटा-बयाना ट्रेन में सफर कर रहे थे। 
विज्ञापन


राखी के त्योहार की वजह से इस ट्रेन में सभी डिब्बे फुल थे और यात्री छत एवं यहां तक की इंजन पर भी बैठकर सफर कर रहे थें। कोटा-बयाना ट्रेन प्लेट फार्म नंबर दो पर रुकी तो वहां इंजन पर बैठे लोग कूद पड़े।  सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर गाड़ी खड़ी थी, इस कारण दूसरी दिशा में फास्ट ट्रेक की तरफ उतरे। इसी दौरान इस ट्रेक धड़धड़ती हुई गरबा एक्सप्रेस आ गई। इसकी चपेट में ये यात्री आ गए। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई और एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।
 
इस हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर कोहराम मच गया। हादसे के बाद गरबा एक्सप्रेस रुक गई। वहां मौजूद अन्य यात्रियों ने ट्रेन की चपेट में आए लोगों को ट्रेक से बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर पुलिस और रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे गए। 
विज्ञापन

110 की स्पीड पर थी दूसरी गरबा एक्सप्रेस

train accident in sawai madhopur station 5 people dead
train accident, sawai madhopur
जिस समय ये हादसा हुआ उस वक्त गरबा एक्सप्रेस की गति 110 किमी से प्रति घंटा से भी ज्यादा बताई जा रही है। इस हादसे में पांच-छह लोग घायल हुए है, जिनमें से दो की हालात गंभीर बताई जा रही है।

सवाई माधोपुर में आज हुए रेल हादसे में रेलवे प्रशासन के साथ-साथ यात्रियों की लापरवाही भी सामने आई है। राखी की वजह से ट्रेन के डिब्बों में जगह नहीं मिली तो जान जोखिम में डालकर कई यात्री छत और इंजन पर चढ़ गए। कोटा बयाना इस दौरान कई स्टेशनों से गुजरी, लेकिन जीआरपी पुलिस या रेलवे स्टाफ ने इन्हें नीचे उतारने की ज​हमत नहीं उठाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed