फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   traffic park will be made in dungarpur

सौगात : डूंगरपुर में भी जल्द ही बनेगा ट्रैफिक पार्क

Wed, 14 Jun 2017 05:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 14 Jun 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
traffic park will be made in dungarpur
डेमो इमेज
बच्चों को ट्रैफिक रूल्स की जानकारी देने और उन्हें सुरक्षित सफर के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जल्द ही डूंगरपुर में भी ट्रैफिक पार्क का निर्माण करवाया जाएगा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डूंगरपुर नगर परिषद ने यहां ट्रैफिक पार्क बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके पीछे यहां बच्चों को ट्रैफिक रूल्स के प्रति जागरूक करना है ताकि वे भविष्य में वाहन चलाते समय होने वाली दुर्घटनाओं से बच सके। नगर परिषद की ओर से ट्रैफिक पार्क के लिए रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में साई बाबा मंदिर के पीछे खाली पड़ी करीब दस हजार वर्ग फीट की जगह चिन्हित कर ली गई है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने अनुमति भी दे दी है। अब जल्द ही यहां नियमानुसार प्रक्रिया अपनाकर ट्रैफिक पार्क का निमार्ण किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार ट्रैफिक पार्क की लागत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है।
विज्ञापन


 ट्रैफिक पार्क में जेबा क्रॉसिंग, ट्रैफिक सिग्नल्स, रेफलेक्टर, साइन बोर्ड, रोड ट्रैक, येलो लाइन, यू टर्न सहित ट्रैफिक रूल्स से जुड़ी सभी जानकारी दी जाएगी। यहां सड़क सुरक्षा से संबंधित संदेशों को डिस्प्ले भी किया जाएगा, ताकि यहां आने वाले लोग और बच्चे इन्हें पढ़ने के साथ ही अच्छी तरह समझ भी सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूंगरपुर नगरपरिषद के सभापति के.के. गुप्ता ने बताया कि ट्रैफिक पार्क के टेण्डर मांग गए हैं। जल्द ही इसकी डीपीआर तैयार करवाने के बाद काम शुुरू हो जाएगा। ट्रैफिक पार्क के जरिये सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना ही उनका प्रयास है। इस पार्क में मनोरंजन के साथ—साथ जागरूकता भी लाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed