{"_id":"592acb2d4f1c1bed14bdab5f","slug":"tomorrow-will-be-rca-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"RCA Election: टीमें भी तैयार और पिच भी, फाइनल कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RCA Election: टीमें भी तैयार और पिच भी, फाइनल कल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 28 May 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
आरसीए लोगो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव का हाईप्रोफाइल ड्रामा अब चरम पर है। आरसीए के चुनाव 29 मई यानी सोमवार को होंगे। ऐसे में रविवार की रात चुनावों के समीकरणों को बनाने व बिगाड़ने वाली रात हो सकती है।
पिछले तीन दिनों से आरसीए में चुनावों को लेकर भारी गहमागहमी चल रही है। 26 मई को नामांकन दाखिल किए गए, 27 को स्क्रूटनी हुई और आज रविवार को नामांकन वापसी। इसके बाद जो नाम मैदान में रह गए, उसमें अध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर सीपी जोशी और रुचिर मोदी के बीच रह गई है। अध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने वाले सांसद हर्षवर्धन सिंह ने नाम वापस ले लिया है।
दरअसल, असली लड़ाई जोशी गुट और मोदी गुट के बीच की है। मौजूदा स्थिति में आरसीए पद पर ललित मोदी ही काबिज है। वे लंदन में हैं और वहीं से सब ऑपरेट कर रहे हैं। मोदी को लेकर ही आरसीए को बीसीसीआई ने निलंबित कर रखा है। जिसकी वजह से राजस्थान को बड़े मैच नसीब नहीं हो पा रहे। ललित मोदी चाहते हैं कि सत्ता उन्हीं के हाथ में रहे। इसी को देखते हुए उन्होंने अपने बेटे रुचिर मोदी को आगे रखा है। उधर सीपी जोशी जो पूर्व में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं और आरसीए अध्यक्ष भी, वे भी इस कुर्सी पर काबिज होना चाहते हैं।
विज्ञापन
33 जिलों के क्रिकेट संघ इस चुनाव में सोमवार को वोट डालेंगे। दोनों ही गुटों ने जिला संघ पदाधिकारियों पर पकड़ बना रखी है। ऐसे में चुनाव का रुख वे पदाधिकारी तय करेंगे, जो दोनों ही गुटों के सम्पर्क में हैं। दोनों ही गुट इन्हें अपनी तरफ मिलाने में लगे हैं। यह कवायद कल सुबह तक चलेगी।
नाम वापसी के बाद जो नाम मैदान में रह गए हैं उनमें प्रेसिंडेट पद के लिए सीपी जोशी और रुचिर मोदी, वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए राम प्रकाश चौधरी और मोहम्मद इकबाल, सेकेटरी पद के लिए आर.एस.नांदु और महेंद्र शर्मा, ट्रेजरर पद के लिए आजाद सिंह और पिंकेश कुमार जैन, ज्वॉइंट सेकेटरी पद के लिए शत्रुध्न तिवाड़ी और महेंद्र नाहर, एक्जीक्यूटिव मेम्बर के लिए रमेश गुप्ता और कृष्ण कुमार निमावत के बीच टक्कर है।
यहां खास बात यह है कि चुनाव में मतदान तो सोमवार को हो जाएगा, लेकिन परिणाम जारी नहीं किया जाएगा। हाईकोर्ट के निर्देश के मुताबिक इसी दिन मतगणना की जाएगी और परिणाम को सील कर दिया जाएगा।