{"_id":"592ed26c4f1c1b432bbdb0d1","slug":"tobacco-prohibition-day-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू निषेध दिवस पर खुलेआम उड़ती दिखीं नियमों की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू निषेध दिवस पर खुलेआम उड़ती दिखीं नियमों की धज्जियां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 31 May 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
अजमेर में तंबाकू बेचते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर महिने का अंतिम दिन होने के बावजूद अजमेर शहर में तम्बाकू उत्पादों की बिक्री धड़ल्ले से की गई। चिकित्सा विभाग ने भी नियमों को तोड़ रहे दुकान वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की जहमत तक नहीं उठाई।
दरअसल, विश्व तम्बाकू निषेध दिवस और महिने का अंतिम दिन बुधवार को था। चिकित्सा विभाग ने रैली निकालकर तम्बाकू मुक्ति का संदेश तो दिया, लेकिन शहर में खुले आम बेचे जा रहे तम्बाकू उत्पादों पर कोई ध्यान नहीं दिया। शहर के कई इलाकों का जायजा लिया तो पाया गया कि पान, तम्बाकू, गुटखे की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। वहीं कुछ इलाकों में चोरी—छिपे भी तम्बाकू उत्पाद बेचा जा रहा था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.के.के.सोनी से जब उनका पक्ष जाना तो उन्होंने इसमें व्यापारियों की सहभागिता की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लिया। इससे अंदेशा होता है कि चिकित्सा विभाग की अनदेखी के चलते ही तम्बाकू उत्पाद बेचे जा रहे हैं।