{"_id":"591c57ea4f1c1bab70f226cb","slug":"three-years-of-jail-for-fake-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली नोट रखने वालों को तीन साल की जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाली नोट रखने वालों को तीन साल की जेल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 17 May 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाली नोट मामलों की विशेष अदालत ने जाली नोट रखकर भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले अभियुक्त महावीर और कयूम को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है।
सजा के साथ ही अदालत ने प्रत्येक अभियुक्त पर तीन हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि नकली नोटों का चलन किस कदर बढ़ा है कि भारत सरकार को हजार और पांच सौ के नोटों का चयन बंद करना पड़ा। अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत को बताया गया कि भरतपुर के नगर थाने के एएसआई को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने गत वर्ष 13 जून को कुम्हारावास तिराहे पर खड़े महावीर को पकड़ा। पुलिस को अभियुक्त की तलाशी में पचास हजार रुपए के जाली नोट मिले।
अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह 25 हजार रुपए में कयूम से नोट खरीद कर लाया है। इस पर पुलिस ने कयूम के ठिकाने पर दबिश दी। जहां पुलिस को दो नकली नोट बरामद हुए। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया।