{"_id":"593e2b854f1c1be65d9bf62a","slug":"three-people-died-in-road-accident-in-viratnagar-near-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक फ्रेल होने से बेकाबू हुआ ट्रोला, तीन लोगों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेक फ्रेल होने से बेकाबू हुआ ट्रोला, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल।
राजस्थान में फिर से एक बेकाबू ट्रोले का कहर देखने को मिला है जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे जयपुर के विराटनगर थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
जहां जयपुर से अलवर की ओर जा रहे एक ट्रोले का विराटनगर बस स्टैंड पर ब्रेक फेल हो गया। जिसके बाद बेकाबू हुए ट्रोले ने कई वाहनों को टक्कर मार दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि 16 लोग घायल हुए है।
विज्ञापन
घायलों को विराटनगर के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायलों में दस लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व जयपुर शहर में एक नमक से भरे ट्रोले के नीचे दबने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे।