फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Three-day Lakkhi fair will start in Rajasthan from today special train will run

Lakkhi Mela: राजस्थान में आज से होगा तीन दिवसीय लक्खी मेले का आगाज, चलेगी स्पेशल ट्रेन

Tue, 30 Aug 2022 09:23 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 30 Aug 2022 09:23 AM IST
सार

राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश के तीन दिवसीय लक्खी मेले का आगाज आज से होगा। मेले को लेकर मन्दिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन पुरी तरह अलर्ट हो चुका है।

विज्ञापन
Three-day Lakkhi fair will start in Rajasthan from today special train will run
लक्खी मेले का आज से होगा आगाज - फोटो : Social Media

विस्तार

कोरोना संक्रमण के दौरान मेले आयोजित नहीं होने के कारण दो साल बाद होने वाले मेले को लेकर भारी उत्साह नजर आ रहा है। मेले के दौरान करीब आठ लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। त्रिनेत्र गणेश मेला आज से शुरू होगा, जो 30 अगस्त से 1 सितंबर तक लक्खी मेले के रुप में कई आयोजन होंगे।

विज्ञापन


बता दें कि मेले को लेकर सोमवार से ही यात्रियों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है। त्रिनेत्र गणेश मन्दिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग गई है। ऐसे में प्रशासन और मन्दिर ट्रस्ट को इस बार मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जता रहे हैं, जिसे लेकर प्रशासन और मन्दिर ट्रस्ट द्वारा मेले की व्यवस्थाओं को संभाल लिया गया है।
विज्ञापन


मेले को लेकर प्रशासन सक्रिय
तीन दिवसीय लक्खी मेले को लेकर मन्दिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन द्वारा शेरपुर हेलीपेड से मन्दिर प्रांगण तक व्यवस्थाओं को अंजाम देकर मेला परिसर को अलग-अलग सेक्टर में विभाजित किया गया है, जिसे लेकर पांच मेला मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। वहीं पुलिस का भारी जाब्ता भी तैनात किया गया है। कई जगहो पर बैरिकेटिंग की गई है। श्रद्धालुओं के लिए रेलवे स्टेशन से मेला स्थल तक रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिनेत्र गणेश गणेश मेले की व्यवस्थाओं को लेकर मंदिर ट्रस्ट सहित जिला प्रशासन पुरी तरह से अलर्ट है और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। मेला परिसर को अलग-अलग सेक्टर में विभाजित किया गया है और पांच मेला मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। पुलिस की ओर से 9 सेक्टर्स का गठन किया गया है। मेले के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से 1500 पुलिस जवानों का जाप्ता तैनात किया जाएगा। वहीं, रेलवे विभाग द्वारा आज से स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया है।

मेले में तीसरी आंख की नजर भी रहेगी। इसके लिए कुल 27 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 12 सीसीटीवी कैमरे गणेश धाम और रणथम्भौर रोड पर व 15 सीसीटीवी कैमरे मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में लगाए गए हैं। वहीं, मेले के दौरान साफ-सफाई विशेष इंतजाम किया गया है। सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद द्वारा दो शिफ्ट में 90-90 सफाई कार्मिक लगाए गए हैं।


भामाशाह और समाजसेवी संस्थाओं द्वारा जगह-जगह निशुल्क भंडारे लगाए गए हैं, गणेश जी महाराज के आने वाले यात्रियों को लिए चाय, नाश्ता ,भोजन ,पानी आदि की व्यवस्था की गई है। गणेश मंदिर महंत संजय दाधीच ने बताया, बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुख्य मेले का आयोजन होगा। इस अवसर पर रणथम्भौर दुर्ग स्थित मंदिर परिसर में भगवान गजानन का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही जन्म झांकी सजाई जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed