फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   three children died in a district of jhalawar

दीवार तोड़कर मकान में घुसा ट्रैक्टर, तीन मासूमों की मौत

Mon, 09 Oct 2017 09:10 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 09 Oct 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
three children died in a district of jhalawar
फाइल फोटो।
नशे में चूर एक ट्रैक्टर चालक ने एक हंसते खेलते परिवार पर कहर ढा दिया। घटना राजस्थान के झालावाड़ जिले के एक गांव की है। जहां आज सुबह एक ट्रैक्टर मकान की दीवार तोड़कर घर में जा घुसा है। इस कारण मकान की दीवार के नीचे पूरा परिवार दब गया। इस घटना में तीन मासूम बच्चीयों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके माता—पिता सहित एक बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घटना अकलेरा क्षेत्र के एक गांव की है। इसी गांव का निवासी हंसराज मीणा नशे में ट्रैक्टर लेकर गांव की ओर आ रहा था।
विज्ञापन

पुलिस कर रही है तलाश

three children died in a district of jhalawar
फाइल फोटो।
 लेकिन नशा ​अधिक होने के कारण वह ट्रैक्टर पर काबू नही रख सका और मकान में जा घुसा। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। जबकि घायलों को इलाज के लिए झालावाड़ रैफर किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी हंसराज मीणा की तलाश प्रारंभ कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस के अनुसार मृ​तक बच्चीयों की उम्र तीन—पांच वर्ष के बीच बताई जा रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed