फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Thousands of rupees are stolen from unemployed in the name of application fee

आवेदन शुल्क के नाम पर यह विश्वविद्यालय कर रहा बेरोजगारों से वसूली

Wed, 04 Oct 2017 08:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 04 Oct 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
 Thousands of rupees are stolen from unemployed in the name of application fee
डेमो इमेज
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से निकाली गई भर्ती में बेरोजगारों से आवेदन शुल्क के नाम पर पांच हजार रुपए तक की वसूली की जा रही है। यहां तक की एलडीसी और डिप्टी लाइब्रेरियन जैसे पदों के लिए भी आवेदन शुल्क तीन हजार रुपए तक रखा गया है।
विज्ञापन


भारी भरकम शुल्क देखकर कई बेरोजगारों ने भर्ती में शामिल होने से ही किनारा कर लिया है। आरयूएचएस की ओर से तय की गई फीस को देखकर लगता है कि विवि आवेदन शुल्क के नाम पर अपनी जेब भरने में लगा है। यदि एलडीसी भर्ती की ही बात की जाए तो आरयूएचएस का आवेदन शुल्क करीब आठ से दस गुणा अधिक है। आरपीएससी की ओर से अब तक निकाली गई एलडीसी पदों पर भर्ती को लेकर तीन सौ रुपए से लेकर पांच सौ रुपए तक का आवेदन शुल्क ही वसूल किया जाता रहा है।
विज्ञापन


जबकि इसी पद पर आरयूएचएस सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से तीन हजार रुपए और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों से पन्द्रह सौ रुपए वसूल किए जा रहे हैं वहीं लैब अटैडेंट पद के लिए पांच सौ रुपए आवेदन शुल्क तक किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर हो रही है भर्ती

 Thousands of rupees are stolen from unemployed in the name of application fee
डेमो इमेज
विवि से मिली जानकारी के अनुसार अशैक्षणिक पदों में लेडी मेडिकल ऑफिसर के 2 पदों, टेक्नीशियन के 21 पदों, लैब टेक्नीशियन के 8 पदों, स्टेनों के 7 पदों, एलडीसी के 3 पदों, लैब अटैडेंट के सात पदों, मेडिकल सोश्यल वर्कर के 3 पदों, साइक्राइटिक सोश्यल वर्कर, स्वास्थ्य निरीक्षक, एमआरओ और डिप्टी लाईब्रेरियन के 1-1 पदों, रेडियोग्राफर के 2 पदों और नर्स ग्रेड-2 के 60 पदों पर भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed