{"_id":"596cb0874f1c1bb1648b49bd","slug":"this-school-becomes-rainy-as-the-children-leave","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजब! इस स्कूल में बारिश होते ही हो जाती है बच्चों की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब! इस स्कूल में बारिश होते ही हो जाती है बच्चों की छुट्टी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 17 Jul 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
ये हैं हालात
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से जहां मौसम सुहावना बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर यह मौसम एक स्कूल के बच्चों के पर भारी पड़ रहा है।
यह स्कूल है राजस्थान के अजमेर जिले के जौंसगंज स्थित सरकारी स्कूल। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी का गृह जिला होने के बावजूद यहां व्यवस्थाएं दयनीय हैं। स्थिति यह है बारिश शुरू होते ही यहां बच्चों की छुट्टी करनी पड़ जाती है।
आज भी ऐसा ही हुआ। बारिश के बाद यहां कमरों में पानी भर गया। बच्चे भी पढ़ाई छोड़कर कमरों में भरे पानी को निकालने में जुटे नजर आए। स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि बारिश होते ही उन्हें बच्चों की छुट्टी करनी पड़ती है।

कोई भी नहीं दे रहा ध्यान
demo pic
- फोटो : डेमो पिक
प्रधानाचार्य का कहना है कि स्कूल में जितना नामांकन होना चाहिए उससे अधिक बच्चे हैं। ऐसे में अन्य दिनों में भी कच्चे मैदान में क्लास चलानी पड़ती है।
यह स्कूल जर्जर हालत में है। बारिश के दौरान स्कूल की छत से पानी टपकने लगता है। कई कमरों में जल भराव के कारण बच्चों को बाहर निकालना पड़ता है। अब ज्यादा बच्चे होने के कारण सभी को अन्य कमरों में तो बिठाकर रख नहीं सकते। ऐसे में बच्चों की छुट्टी करनी पड़ती है।
स्कूल प्रबंधन का कहना है स्कूल की इस हालत की सूचना ना केवल शिक्षा विभाग को बल्कि शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी और स्थानीय विधायक व महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल को भी दी, लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।