फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   this hillarious advertisement by traffic police jaipur makes everyone goes rofl

बुमराह की नो बॉल से बना लिया ट्रैफिक पुलिस ने ये एड

Wed, 21 Jun 2017 03:41 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
this hillarious advertisement by traffic police jaipur makes everyone goes rofl
ट्रैफिक पुलिस जयपुर द्वारा बनाया गया नया विज्ञापन
क्रिएटिविटी के मामले में अब जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने भी मुंबई, बैंगलूरु जैसे बड़े शहरों की बराबरी करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों को लेकर एक विज्ञापन जारी किया है, जो सड़कों से लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन


हाल ही में संपन्न हुई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में हुए भारत-पाक मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह द्वारा फेंकी गई नो बॉल का इस्तेमाल जयपुर की ट्रैफिक पुलिस के भी बड़े काम आया।
विज्ञापन


इस विज्ञापन में ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों को लाइन न क्रॉस करने की सलाह दे रही है और साथ ही कह रही है कि यदि वाहन चालक लाइन क्रॉस करके वाहन चलाएं, तो उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस भी इस मामले में कर रही है बराबरी

this hillarious advertisement by traffic police jaipur makes everyone goes rofl
Demo Pic - फोटो : google
गौरतलब है कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की विज्ञापन में दिखाई गई इसी नो बॉल ने इस पूरे मैच को बदल कर रख डाला था क्योंकि इस बॉल पर पाकिस्तान टीम की ओर से शानदार शतक जड़ने वाले बल्लेबाज फखर जमान आउट हो गए थे और तब वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।

यूं तो सड़कों पर क्रिएटिव एड की फेहरिस्त में बैंगलुरु और मुंबई की पुलिस काफी आगे रहती है और ऐसे मजेदार विज्ञापनों के साथ साथ वो पब्लिक में ट्रैफिक नियमों का ठीक से पालन करने का संदेश भी आराम से देते हैं।

राजधानी जयपुर में हाल ही में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं के बाद से जयपुर ट्रैफिक पुलिस लोगों में जागरुकता लाने के ऐसे ही ​कुछ प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed