{"_id":"59d24ed64f1c1b6d548b53fa","slug":"this-bollywood-singer-has-spent-many-nights-with-hunger-stomach","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस बॉलीवुड सिंगर ने कई रातें बिताईं हैं भूखे पेट, नहीं थे खाने के भी पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बॉलीवुड सिंगर ने कई रातें बिताईं हैं भूखे पेट, नहीं थे खाने के भी पैसे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 02 Oct 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
दरगाह में जावेद अली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सिंगर जावेद अली सोमवार को अजमेर में थे। अली ने ख्वाजा साहब की दरगाह में हाजिरी दी और कॅरियर की कामयाबी के लिए दुआएं मांगी। जावेद अली मीडिया से भी रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि आज एक गाना अपना रंग चढ़ा नहीं पाता है कि 50 नए गाने रिलीज हो जाते हैं। यही कारण है कि गानों का क्रेज कम हो रहा है।
अली सोमवार को नगर निगम की ओर से आयोजित म्यूजिकल नाईट विद जावेद अली में शिरकत करने पहुंचे। जावेद सबसे पहले ख्वाजा साहब की दरगाह गए, जहां उन्होंने मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए।
इसके बाद जावेद अली मीडिया से मुखातिब हुए जिसमें उन्होंने अपने कॅरियर के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में उन्हें भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई बार तो खाने के पैसे तक नहीं होते थे और भूखे रहकर ही रात गुजारनी पड़ती थी।

रहमान के कारण मिली हैं बुलंदियां
जावेद अली
- फोटो : फाइल फोटो
उन्होंने कहा कि ए. आर. रहमान के साथ काम करने के बाद उन्हें बुलंदियां छूने को मिली। आज भी रहमान उन्हें पसंद करते हैं और उनके लायक गाना उन्हें ही गाने के लिए देते हैं। एक सवाल के जवाब पर जावेद अली ने कहा कि आज इतनी फिल्में रिलीज होती हैं कि लोग देख भी नहीं पाते, ऐसे में उनके गाने भी लोगों के मुंह पर कम ही रह पाते हैं। गाना लोगों पर जब तक रंग ना जमा ले तब तक उसका महत्व नहीं रह जाता।