{"_id":"594dde9c4f1c1b393e8b4782","slug":"theree-girl-dead-in-a-village-of-barmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुस्से में मां ने उठाया ये कदम, जीवनभर कहलाएगी तीन बेटियों की हत्यारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्से में मां ने उठाया ये कदम, जीवनभर कहलाएगी तीन बेटियों की हत्यारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 24 Jun 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
बाड़मेर जिले के धारोमन्ना में एक महिला अपनी तीन मासूम बोटियों की हत्यारी बन गई।
विज्ञापन
मामला बाड़मेर के धारोमन्ना थाना इलाके के गांव खेमपुरा बाछड़ाऊ का है। यहां रहने वाले पीराराम जाट की पत्नी खींवणी आज सुबह तीन मासूम बेटियों के साथ तीन घर के पास बने पानी के टांके में कूद गई। महिला और बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर परिजन मामला समझ गए और टांके में से चारों का बाहर निकाला। इस घटना में मां तो बच गई, डूबने से कल्पना(06),हेमलता (04), कविता (01) की मौत हो गई। मां खींवणी को पास ही के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने मां के खिलाफ अपनी तीन बच्चियों की हत्या कर देने का मामला दर्ज किया है और उससे पूछताछ भी शुरु कर दी है।
Trending Videos
इस वजह से उठाया ये कदम
डेमो इमेज
धोरीमन्ना थानाधिकारी सुरेश सारण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाछड़ाऊ गांव में खींवणी पत्नी पीराराम जाट निवासी खेमपुरा की शुक्रवार रात को परिवार में किसी बात को लेकर कलह हो गई। इसके बाद अवसाद में आई खींवणी ने अपनी बच्चियों के साथ जीवनलीला समाप्त करने के लिए ये कदम उठाया। जिसमें उसकी बेटियों की मौत हो गई।
उधर, होश में आने के बाद खींवणी को अपने किए पर पछतावा है। उसे अपने किए पर अब रोना आ रहा है।
उधर, होश में आने के बाद खींवणी को अपने किए पर पछतावा है। उसे अपने किए पर अब रोना आ रहा है।