फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   There is test for big congress leader in rajya sabha election

शाह-पटेल के साथ कांग्रेस के इस दिग्गज की और है परीक्षा, तय होगा भविष्य

Tue, 08 Aug 2017 12:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 08 Aug 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
There is test for big congress leader in rajya sabha election
अशोक गहलोत

गुजरात में राज्यसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल के अलावा एक और राजनेता का भविष्य दांव पर है।

विज्ञापन



गुजरात में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हो रहे मतदान पर देशभर की निगाहें हैं। क्योंकि अमित शाह इस चुनाव के बाद पहली बार राज्यसभा के सदस्य बन सकते हैं, वहीं अहमद पटेल का राजनीतिक भविष्य भी इस चुनाव में तय होना है। लेकिन एक और राजनेता जिस पर सभी की निगाहें हैं, वह है राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और गुजरात में कांग्रेस प्रभारी अशोक गहलोत।

विज्ञापन

 


आज हो रहे चुनाव जहां कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है, वहीं गहलोत का भविष्य भी तय करने वाला हो सकता है। अशोक गहलोत के सामने कांग्रेस विधायकों की ओर से हो सकने वाली क्रॉस वोटिंग को रोकना चुनौती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक गहलोत को राजनीतिक कौशल में माहिर माना जाता है। उनका राजनीतिक कौशल कई बार राजस्थान में देखने को भी मिला है। वे सोनिया गांधी के भी नजदीकी लोगों में गिने जाते हैं।

क्या ये दिला पाएंगे जीत

There is test for big congress leader in rajya sabha election
अहमद पटेल
गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में एकमात्र जीत कांग्रेस को पंजाब में मिली थी। गहलोत उस समय पंजाब में कांग्रेस के प्रभारी थे। इसी के बाद उन्हें गुजरात में हाशिए पर चल रही कांग्रेस का जिम्मा सौंपा गया।

प्रभारी बनने के बाद गहलोत की यह पहली परीक्षा है। जबकि इस वर्ष के अंत में होने वाले ​गुजरात विधानसभा चुनाव भी उनके लिए चुनौती साबित होंगे। आज हो रहे चुनाव में कांग्रेस के अहमद पटेल को नए-नए भाजपा में सम्मलित हुए बलवंत सिंह राजपूत से चुनौती मिल रही है।

हालांकि गुजरात राज्यसभा सीटों पर हो रहे चुनाव में अमित शाह और स्मृति ईरानी की जीत तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed