फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The police station of this district will be illuminated by solar energy on Pakistan Border

पाकिस्तान बॉर्डर पर इस जिले के थाने सौर ऊर्जा से होंगे रोशन

Sat, 29 Apr 2017 05:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 29 Apr 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
The police station of this district will be illuminated by solar energy on Pakistan Border
जैसलमेर एसपी आॅफिस - फोटो : amar ujala
पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित सरहदी जिले जैसलमेर के पुलिस थाने व चौकियां अब जल्द ही सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमाएंगे।
विज्ञापन


दरअसल, जैसलमेर जिले के दूरदराज सीमावर्ती इलाकों में स्थित थानों में आए दिन बिजली जाने से परेशानी उठानी पड़ती है। बिजली गुल होने के चलते यहां स्थित थानों का कामकाज बाधित होता है, लेकिन अब पुलिस महकमे ने इस समस्या से निजात पाने की तैयारी कर ली है। जिला पुलिस ने सभी थानों व चौकियों पर सोलर पैनल स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसका कारण यहां सौर ऊर्जा के उत्पादन को भी माना जा रहा है। यहां पर्याप्त सौर ऊर्जा की संभावना है और इसी कारण पुलिस महकमे ने यह प्रस्ताव तैयार किया है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही इसके लिए बजट की व्यवस्था करके कार्य प्रारंभ किया जाएगा।


गौरतलब है कि जैसलमेर जिले में 17 पुलिस थाने और 17 ही पुलिस चौकियां हैं जिन्हें सौर ऊर्जा से जोड़ा जाएगा। आने वाले दिनों में इन सभी थानों और चौकियों में सोलर सिस्टम लगा दिए जाएंगे। माना जा रहा है कि सौर ऊर्जा से रोशनी प्राप्त होने से बिजली के बिलों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed