फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The government has cheated us

गुर्जर आरक्षणः समाज बोला, सरकार ने हमें धोखा दिया

Fri, 19 May 2017 08:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 19 May 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
The government has cheated us
गुर्जर आरक्षण आंदोलन के अगुआ कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला और कैप्टन हर प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में गुर्जर सहित पांच जातियों को 13 साल बाद पुन: अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण कोटे में शामिल करने की शुक्रवार को जारी हुई अधिसूचना से गुर्जर समाज नाराज है। समाज कहना है कि सरकार ने उनके साथ धोखा किया है।
विज्ञापन


राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को गुर्जर सहित पांच जातियों को एक बार फिर अन्य पिछडा वर्ग (ओबीसी) में शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी। खास बात यह है कि ये जातियां ओबीसी में भी अस्थाई रूप से शामिल हो पाई हैं, क्योंकि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका लम्बित है और सरकार ने कहा है कि यह अधिसूचना सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अधीन रहेगी। मतलब, कोर्ट का जैसा आदेश आएगा उस के हिसाब से अधिसूचना मे बदलाव कर दिया जाएगा। सरकार के इस आदेश से गुर्जर समाज संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन


गुर्जर आरक्षण सघर्ष समिति के प्रवक्ता हिम्मत सिंह गुर्जर का कहना है कि सरकार ने 13 साल के सघंर्ष और 72 लोगों के बलिदान के बाद एक बार फिर वहीं लाकर खडा़ कर दिया। हम लोगों को सरकार ने धोखा दिया है। हम सरकार से आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा के भीतर ही अलग से आरक्षण चाहते थे, लेकिन सरकार बार-बार हमें आरक्षण की सीमा लांघ कर आरक्षण दे रही है और इसका पुख्ता रास्ता नहीं निकाल रही है। इस मामले को अब समाज के सामने ले कर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, गुर्जर आरक्षण सघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोडी सिंह बैंसला ने कहा कि हाईकोर्ट ने हमारा आरक्षण खरिज कर दिया था। ऐसे में हमें ओबीसी में जाना ही था। सुप्रीम कोर्ट में याचिका चल रही है और उम्मीद है कि हमारे पक्ष में फैसला आएगा। बैंसला ने जरूर नपी तुली प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed