{"_id":"59215f824f1c1b3b6a535c17","slug":"the-calf-s-berth-day-cake-of-lapasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बछड़े का बर्थ डे, लापसी का केक फिर जमकर हुआ धमाल....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बछड़े का बर्थ डे, लापसी का केक फिर जमकर हुआ धमाल....
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 21 May 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
यूं मनाया बछड़े का बर्थ डे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीलवाड़ा की व्यास कॉलोनी में बीती रात एक अनोखा आयोजन हुआ, जिसने भी देखा तारीफ किए बिना नहीं रह पाया। व्यास कॉलोनी में रहने वाले गठियानी एक बर्थ डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया।
अनोखी बात यह रही कि बर्थ डे किसी बच्चे का नहीं ब्लकि बछड़े का था, जिसे जन्म लिए एक साल पूरा हुआ था। इस सेलिब्रेशन में बछड़े के लिए खास लापसी का केक बनवाया गया, केक काटा भी गया। पूरे कार्यक्रम स्थल को गुब्बारों से सजाया गया और जमकर चॉकलेट्स बांटी।
दिनेश गठियानी ने बताया कि उनके परिवार में 14 महीने पहले गांव से एक गाय गोपी लेकर आए थे। करीब साल भर पहले गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया, जिसका नाम हमने गौरी रखा। गौरी से मेरे बेटे कान्हा को बड़ा लगाव हो गया है। दोनों बहुत ही हिलमिल गए हैं। कन्हा ने ही कहा कि गौरी का बर्थ डे हम बच्चों की तरह ही बनाएंगे। परिवार में प्रस्ताव रखा तो सभी राजी हो गए। उसके बाद सारा कार्यक्रम तय हुआ।
विज्ञापन
एक दिन पहले ही हमने घर में सुख समृद्धि और गौरी के स्वास्थ्य के लिए सुंदर कांड के पाठ करवाए। फिर बर्थ डे पार्टी सेलिब्रेट हुई। इसमें लापसी का खास केक बनवाया गया जो गौरी को पसंद है। बच्चों ने घर पर लगे सारे गुब्बारे फोड़े, टॉफी और चॉकलेट्स लूटी। बर्थ डे सॉन्ग भी गाया। सभी ने खूब मस्ती की। इसके बाद करीब पांच सौ लोगों को खाना भी किया।