{"_id":"5969d7fc4f1c1b76698b49ff","slug":"textile-merchants-strike-ends-after-meeting-with-union-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्द्रीय मंत्री से मिलने के बाद कपड़ा व्यापारियों की हड़ताल खत्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन्द्रीय मंत्री से मिलने के बाद कपड़ा व्यापारियों की हड़ताल खत्म
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 15 Jul 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
केन्द्रीय मंत्री से मिलते व्यापारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री आज कोटा दौरे पर हैं। इस दौरान हड़ताली कपड़ा व्यापरियों ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की। यहां सकारात्मक बातचीत के बाद कपड़ा व्यापार संघर्ष समिति ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया है। अब कल से कपड़ा बाजार खुल जाएंगे।
कपड़ा व्यापार महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गिरिराज न्याती ने बताया कि व्यापारियों के फैसले का मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी स्वागत किया है। वाणिज्य कर विभाग के सभागार में आयोजित जीएसटी सेमीनार के दौरान मंत्री मेघवाल ने अन्य व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भी वार्ता की। व्यापारियों ने जीएसटी के सरलीकरण की मांग उठाई। खासकर कोटा स्टोन, टैक्सटाइल, स्माल स्केल इंडस्ट्रीज और कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात की। सभी को मंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों और सुझावों को वह जीएसटी कौसिंल को भेजेंगे।