{"_id":"599944894f1c1be26d8b4873","slug":"tenth-topper-will-go-abroad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस दसवीं टॉपर को सरकार भेजेगी पढ़ने के लिए विदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दसवीं टॉपर को सरकार भेजेगी पढ़ने के लिए विदेश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
मंत्री वासुदेव देवनानी के साथ छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
दसवीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाली छात्रा को एक और सौगात मिली है। छात्रा को पढ़ाई के लिए विदेश भेजा जाएगा। छात्रा का चयन विदेश अध्ययन योजना के तहत किया गया है।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा 10 वीं की परीक्षा में 94.83 प्रतिशत लाकर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली भीलवाड़ा की कुमारी आफरीन छीपा का चयन राज्य सरकार ने विदेश में अध्ययन योजना के अन्तर्गत किया है। सरकार इसके लिए लगभग 22 लाख रूपए की सहयोग राशि प्रदान करेगी।
शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कुमारी आफरीन को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने बताया कि बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन के तहत इस प्रतिभावान छात्रा को राज्य सरकार द्वारा बालिका फाउण्डेशन से इक्कीस लाख छियासठ हजार नौ सौ अठहत्तर रुपए राशि का सहयोग प्रदान किया गया है।

Trending Videos
केलिफोर्निया जाएगी पढ़ने के लिए
वासुदेव देवनानी
उन्होंने बताया कि सत्र 2017-18 में कुमारी आफरीन का प्रवेश कम्प्यूटर विज्ञान में बी.टेक करने हेतु केलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, फ्रोन्सो में हुआ है। उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजकीय विद्यालयो में अध्ययनरत कक्षा 10 की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मेरिट लिस्ट में आने वाली प्रथम 3 बालिकाओं को विदेश में स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया जाता है। इस योजना में बालिकाओं की शिक्षा पर होने वाला सम्पूर्ण व्यय बालिका शिक्षा फाउण्डेशन द्वारा वहन किया जाता है।